नई दिल्ली : अमेरिका और चीन के बीच विवाद की वजह से बाजार में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। इसकी वजह से चांदी की कीमत इतिहास में पहली बार 1 लाख 9 हजार रुपए के आंकड़े पर पहुंच गई। दुनियाभर के बाजार में हो रही उठा-पटक का असर सोने और चांदी की कीमत सिधा दिखाई दे रहा है। गुरुवार को चांदी की कीमत में जहां 1100 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है तो वही सोने की कीमत एक बार फिर 1200 रुपए बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गई है। आने वाले दिनों में दोनों धातुओं की कीमत में बदलाव का जारी रहेगा।
अमेरिका और चीन के बीच विवाद की वजह से बाजार में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। इसकी वजह से चांदी की कीमत इतिहास में पहली बार 1 लाख 9 हजार रुपए के आंकड़े पर पहुंच गई। वहीं सोने की कीमत में तेजी आई है। जब तक वैश्विक बाजार में सामान्य माहौल नहीं बनेगा तब तक इनकी कीमत भी स्थिर नहीं होगी। आने वाले दिनों सोने और चांदी दोनों की कीमत बढ़ने की संभावना है।
जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपए है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 93 हजार 700 रुपए है। 18 कैरेट 79 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 62 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 7 हजार रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।











Discussion about this post