बागपत। बागपत के निवाड़ा गांव में ईद के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में लाठीचार्ज और पथराव में करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला ताहिर और आशु के पक्ष का है। ताहिर के पक्ष का आरोप है कि आशु के पक्ष के लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। वहीं आशु के पक्ष का कहना है कि यह विवाद बच्चों के बीच झगड़े से शुरू हुआ था।
दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसा में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घायलों को लोग खुद अपने हाथों में उठाकर कोतवाली से अस्पताल ले गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।











Discussion about this post