लखनऊ। प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में श्रद्धा, गौरव और प्रेरणा की भावनाओं के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया।
बताते चलें कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से 06 जुलाई 2025 से 06 जुलाई 2027 तक ‘125वीं जयंती स्मृति वर्ष’ के तहत प्रदेश भर में दो वर्षीय विशेष आयोजनों की शृंखला चलाई जाएगी। इसका शुभारंभ रविवार से किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से युवापीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के आदर्शों, उनके जीवन और भारत की अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से अवगत कराया जाएगा।










Discussion about this post