नई दिल्ली। आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की हाई-प्रोफाइल बैठक हो रही है, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ने की तैयारी है। कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में भविष्य की रणनीति पर मंथन शुरू हो चुका है।
मनरेगा के अस्तित्व को बचाने का संघर्ष-
बैठक से पहले सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह लाया जा रहा नया कानून— ‘विकासशील भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन’ (VB-GRAM Ji Act)—देश के लाखों मजदूरों की आजीविका के लिए गंभीर खतरा है। कांग्रेस ने इसे भाजपा का ‘खतरनाक लक्ष्य’ करार देते हुए इसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन का खाका तैयार किया है।
चुनावी चक्रव्यूह और राजनीतिक रणनीति-
इस बैठक में न केवल मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हो रही है, बल्कि अगले साल होने वाले पांच राज्यों (असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी) के विधानसभा चुनावों के लिए भी बिसात बिछाई जा रही है।
बैठक में मुख्य उपस्थिति-
राष्ट्रीय नेतृत्व: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर।
मुख्यमंत्री: तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री।
संगठन: विभिन्न प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के प्रमुख।
मुख्य एजेंडा-
V-GRAM Ji Act का विरोध: मनरेगा को खत्म करने के प्रयासों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन।
राज्यों में चुनाव: 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विशेष रणनीति।
एक्शन प्लान: सरकार को विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस का साझा कार्यक्रम।











Discussion about this post