मेरठ। पावली खास फीडर पर 11 केवी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से झुलसे संविदा कर्मी मनीष की उपचार के दौरान मौत हो गई। 16 जून की रात लाइन पर काम करते समय वह झुलस गया था। उसे तत्काल सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
दुर्भाग्यवश, दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। इस घटना से बिजली विभाग में शोक की लहर है।
शहर के अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, “संविदा कर्मचारी के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।” परिजनों ने घटना को लेकर दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और आर्थिक सहायता की मांग की है।











Discussion about this post