मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्बा खतौली में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक डीसीएम में आग लगने के बाद चालक उससे नीचे कूद गया और डीसीएम करीब 100 मीटर तक बिना चालक के सड़क पर दौड़ती रही।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात जनपद के कस्बा खतौली में शुगर मिल के पास स्थित ओवरब्रिज पर एक सीएनजी डीसीएम में आग लग गई। डीसीएम में आग लगते ही चालक उससे नीचे कूद गया, इसके बाद भी डीसीएम करीब 100 मीटर तक बिना ड्राइवर के चलती रही।
यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तैरते रहे। लोगों का कहना था कि अगर डीसीएम को वक्त रहते ना रोका जाता तो कोई बड़ा हादसा सामने आ सकता था।










Discussion about this post