Thursday, April 16, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home लखनऊ

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, कहा- पढ़ोगे, लिखोगे और खेलोगे तो बनोगे…

रक्षामंत्री ने आगे कहा कि लखनऊ शहर अपने स्पोर्टिंग कल्चर के लिए उत्तर प्रदेश में ही नहीं, देश विदेश में भी जाना जाता रहा है।

admin by admin
April 19, 2025
in लखनऊ
लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, कहा- पढ़ोगे, लिखोगे और खेलोगे तो बनोगे…
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ का धमाकेदार आगाज हुआ। रक्षामंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से कई सांसदों ने अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर समाज के विकास के लिए एक नई राह तैयार की है। इस कड़ी में अब लखनऊ का नाम भी जुड़ गया है। किसी भी समाज के विकास के लिए यह जरूरी है कि खेल और खिलाड़ियों को महत्व दिया और उन्हें समझा जाए।

रक्षामंत्री ने आगे कहा कि लखनऊ शहर अपने स्पोर्टिंग कल्चर के लिए उत्तर प्रदेश में ही नहीं, देश विदेश में भी जाना जाता रहा है। जिन महान हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू के नाम से यह स्टेडिमय जाना जाता है, उन्होंने यहां पर काफी लंबा समय बिताया है। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने भी लखनऊ को खासा समय दिया है। यहां की खेल संस्कृति को उन्होंने संवारा और निखारा है। उनके बेटे अशोक कुमार और ओलंपियन जमन लाल शर्मा की भी यह कर्मभूमि रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि एक समय था जब इसी केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर शीशमहल ट्रॉफी के नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट होता था। टीम इंडिया के बड़े-बड़े खिलाड़ी यहां खेलते नजर आते थे। भले ही वह टूर्नामेंट अब नहीं होता, लेकिन उसकी स्मृतियां आज भी लोगों के जेहन में कायम हैं। आज यह सांसद खेल महाकुंभ भी लखनऊ के स्पोर्टिंग कैलेंडर से जुड़ चुका है।

Related posts

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

December 28, 2025

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्पोर्टिंग कल्चर का विकास हुआ है। पहले भारतीय खिलाड़ी जीतने से अधिक पार्टिसिपेट पर ही संतुष्ट हो जाया करते थे। लेकिन, आज भारत के खिलाड़ी पूरी दुनिया में जहां भी खेले, उन्हें गंभीरता से लिया जाता है। यह बहुत ही गौरव का विषय है। इसका सबसे बड़ा कारण बदलावों के बीच हमारी केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की स्पोर्ट्स फ्रेंडली पॉलिसी भी है। आज खेलो इंडिया के तहत तीन हजार से अधिक खिलाड़ियों को प्रति माह 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। जो उन्हें प्रशिक्षण, आहार, किट और उपकरण सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

जमीनी स्तर पर खेलो इंडिया केंद्रों पर इस समय हजारों खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। मैं सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज महाकुंभ जो यहां आयोजित किया गया है, उसके परिणाम आने वाले वर्षों में साफ दिखाई देंगे। जब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर लखनऊ की धरती पर लौटेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि खेलों को हम लोग गंभीरता से लेते हैं। आज हमारी सरकार 2026 में होने वाले ओलंपिक खेलों का आयोजन गुजरात में करने का पूरा प्रयास कर रही है। वहीं अन्य विश्व स्तरीय खेलों का आयोजन भारत में हो, इसका भी प्रयास चल रहा है। साथ ही मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह करूंगा कि प्रदेश में नेशनल गेम्स हुए 75 वर्ष से अधिक का समय हो गया है, अब समय आ गया है कि लखनऊ में भी नेशनल खेल का आयोजन हो सके। यह लखनऊ के सभी लोग चाहते हैं।

अंत में उन्होंने खेल महाकुंभ के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों से यही कहूंगा कि वह और अच्छा व ऊंचा प्रदर्शन की भावना के साथ खेलें। इस अवसर पर रक्षामंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। उद्घाटन समारोह के दौरान मलखंब, कलारी पयट्टू और योग का प्रदर्शन भी किया गया। इसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

Next Post

मुजफ्फरनगर: विश्व हिंदू परिषद ने मुर्शिदाबाद हिंसा के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

Next Post
मुजफ्फरनगर: विश्व हिंदू परिषद ने मुर्शिदाबाद हिंसा के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

मुजफ्फरनगर: विश्व हिंदू परिषद ने मुर्शिदाबाद हिंसा के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर: देर रात  होटल में पहुंचे युवक, हुआ कुछ ऐसा कि मच गई सनसनी, दौड़े अधिकारी

मुजफ्फरनगर: देर रात होटल में पहुंचे युवक, हुआ कुछ ऐसा कि मच गई सनसनी, दौड़े अधिकारी

1 year ago
मुज़फ्फरनगर में फैक्ट्री से जहरीली गैस रिसाव होने से मचा हड़कंप, कांवड़ियों में मची भगदड़

मुज़फ्फरनगर में फैक्ट्री से जहरीली गैस रिसाव होने से मचा हड़कंप, कांवड़ियों में मची भगदड़

9 months ago
‘मोदी का नाम लेते हुए डर लगता है’, पाकिस्तानी नेता ने भरी संसद में पीएम शाहबाज को बताया बुजदिल

‘मोदी का नाम लेते हुए डर लगता है’, पाकिस्तानी नेता ने भरी संसद में पीएम शाहबाज को बताया बुजदिल

11 months ago
शामली में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू, समर्थन मूल्य इतने रुपये प्रति क्विंटल

शामली में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू, समर्थन मूल्य इतने रुपये प्रति क्विंटल

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In