मेरठ। जिलाधिकारी ने आईटीआई साकेत स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम तथा कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच का मासिक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह ने आईटीआई साकेत तथा कंकरखेडा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम,वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। डीएम ने वेयर हाउस में रखी गयी ईवीएम मशीनों का विधानसभावार सुरक्षित होने के दृष्टिगत कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति राजपाल सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।











Discussion about this post