मुजफ्फरनगर। बंधन बैंक की तितावी शाखा में बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां फील्ड ऑफिसर विशाल पांचाल पर करीब 15 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि विशाल ने 30 गांवों के करीब 700 ग्राहकों से लोन की किस्त के रूप में ली गई रकम हड़प ली और फरार हो गया। बैंक द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी फील्ड ऑफिसर ने जहर खा लिया और बैंक अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट भी छोड़ा।
पूरा मामला उस समय उजागर हुआ जब बैंक ग्राहकों को बकाया लोन किस्त को लेकर नोटिस भेजे गए। इसके बाद परेशान ग्राहक बंधन बैंक की तितावी शाखा पहुंचे और अपनी पासबुक में एंट्री दिखाकर बताया कि उन्होंने पैसे समय पर जमा कर दिए थे। शाखा प्रबंधक को जानकारी दी गई कि ग्राहकों ने अपना भुगतान फील्ड ऑफिसर विशाल पांचाल को किया था।
इस मामले में क्षेत्र की एक महिला कुसुम ने भी तितावी थाने में विशाल के खिलाफ ₹27,000 की धोखाधड़ी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जांच में सामने आया है कि विशाल ने 700 ग्राहकों की लगभग ₹15 लाख की रकम लोन किस्त के तौर पर वसूल कर खुद रख ली और बैंक को जमा नहीं की।
घटनाक्रम के बाद जब विशाल को बैंक में तलब किया गया, तो उसने एक सुसाइड नोट में खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया कि उसने यह रकम शाखा प्रबंधक मनीष और दो अन्य कर्मचारियों—शोएब और जोगिंदर—को सौंप दी थी। बाद में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बैंक के डिवीजन मैनेजर हासिम त्यागी ने पूरे मामले की जानकारी तितावी थाने को दी है और लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। साथ ही यह भी बताया कि पूरे मामले की जांच कोलकाता स्थित बंधन बैंक हेड ऑफिस द्वारा की जा रही है। बैंक ने उन सभी ग्राहकों का डाटा भी एकत्र किया है जिनसे वसूली की गई थी और यह डाटा हेड ऑफिस को भेज दिया गया है।मुजफ्फरनगर। बंधन बैंक की तितावी शाखा से जुड़ा बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है, जहां फील्ड ऑफिसर विशाल पांचाल पर करीब 15 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा है। आरोप है कि विशाल ने 30 गांवों के लगभग 700 ग्राहकों से लोन की किस्त के रूप में वसूली की गई रकम गबन कर ली और फरार हो गया। जब बैंक द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपी फील्ड ऑफिसर ने जहरीला पदार्थ खा लिया और बैंक के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा।
पूरा मामला उस समय उजागर हुआ जब बैंक ग्राहकों को बकाया लोन किस्त को लेकर नोटिस भेजे गए। इसके बाद परेशान ग्राहक बंधन बैंक की तितावी शाखा पहुंचे और अपनी पासबुक में एंट्री दिखाकर बताया कि उन्होंने पैसे समय पर जमा कर दिए थे। शाखा प्रबंधक को जानकारी दी गई कि ग्राहकों ने अपना भुगतान फील्ड ऑफिसर विशाल पांचाल को किया था।
इस मामले में क्षेत्र की एक महिला कुसुम ने भी तितावी थाने में विशाल के खिलाफ ₹27,000 की धोखाधड़ी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जांच में सामने आया है कि विशाल ने 700 ग्राहकों की लगभग ₹15 लाख की रकम लोन किस्त के तौर पर वसूल कर खुद रख ली और बैंक को जमा नहीं की।
घटनाक्रम के बाद जब विशाल को बैंक में तलब किया गया, तो उसने एक सुसाइड नोट में खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया कि उसने यह रकम शाखा प्रबंधक मनीष और दो अन्य कर्मचारियों—शोएब और जोगिंदर—को सौंप दी थी। बाद में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बैंक के डिवीजन मैनेजर हासिम त्यागी ने पूरे मामले की जानकारी तितावी थाने को दी है और लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। साथ ही यह भी बताया कि पूरे मामले की जांच कोलकाता स्थित बंधन बैंक हेड ऑफिस द्वारा की जा रही है। बैंक ने उन सभी ग्राहकों का डाटा भी एकत्र किया है जिनसे वसूली की गई थी और यह डाटा हेड ऑफिस को भेज दिया गया है।

Discussion about this post