मुज़फ़्फ़रनगर। मोरना कस्बा भोकरहेड़ी के बैरागी शिव मंदिर में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात चोर ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली। पुजारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है।
भोपा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोकुपुरा स्थित बैरागी शिव मंदिर के पुजारी इंद्रपाल ने बताया कि दोपहर में वह कुछ समय के लिए भोजन करने घर चले गए थे। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर मंदिर में घुसा और दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गया।
जब पुजारी मंदिर लौटे तो दानपात्र टूटा हुआ मिला और पैसा गायब था। उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के साथ पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना भोपा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की है। जल्द ही चोर की पहचान कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।











Discussion about this post