भोपा। मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के बेलडा गांव में आग लगने से दो मजदूरों राशिद और जहांगीर के कच्चे मकानों को भारी नुकसान हुआ है। घटना शाम की है। राशिद अपने परिवार के साथ गेहूं काटने गया था। इसी दौरान उसके घर की छप्पर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छप्पर में बंधा एक जानवर मौके पर ही मर गया।
जंगल से उठते धुएं को देखकर राशिद मौके पर पहुंचा। तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। खाने-पीने का सामान और कपड़े पूरी तरह से राख हो गए। राशिद की पत्नी शबाना और उनके बच्चे अरसलान व समद का रो-रो कर बुरा हाल है।
आग राशिद के पड़ोसी जहांगीर की झोपड़ी तक भी पहुंच गई। उनकी खाट, बिस्तर और खाने का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने एसडीएम जानसठ से दोनों पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










Discussion about this post