मुज़फ्फरनगर। सावन माह के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा मेरठ रोड स्थित बीज गोदाम पर श्रद्धालु कांवड़ यात्रियों की सेवार्थ आयोजित भव्य सेवा शिविर का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि “कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है, और ऐसे में श्रद्धालुओं की सेवा करना समाज का नैतिक और धार्मिक कर्तव्य बनता है।”
सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेय, पानी, फल, भोजन व चिकित्सा सुविधा की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। यह शिविर श्रद्धालुओं के लिए एक सच्ची सेवा भावना का प्रतीक बनकर सामने आया है।
इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, सुशील शर्मा, अक्षय शर्मा, अखिल वत्स, महेश बंसल, अमलेश पटवारी, मास्टर रमेश चंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, प्रमोद शर्मा, ध्यानचंद कुश, विजेंद्र शर्मा, मोहित कपिल, शिवकुमार शर्मा, सुबोध शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि “सावन का यह पावन महीना सेवा और भक्ति का प्रतीक है, और इस समय में सेवा कार्य करना सबसे बड़ा धर्म है।”










Discussion about this post