मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में 6 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन बिजेंद्र पाल ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक मानसिंह गोस्वामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मानसिंह गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की पहचान है। उन्होंने बताया कि भाजपा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मना रही है। इसके तहत 10 से 12 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली जाएगी, जो शहीद स्मारकों से शुरू होकर नागरिकों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यशाला में बताया गया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, 13 से 15 अगस्त तक हर घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ता निभाएंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस, संगोष्ठी और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
मानसिंह गोस्वामी ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता-आधारित पार्टी बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सतत संघर्ष करते हैं। उन्होंने 1982 में पार्टी की शुरुआत मात्र दो सांसदों से होने की बात याद दिलाते हुए कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से देशभर में व्यापक रूप से स्थापित है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरूप, सहकारी बैंक सभापति रामनाथ ठाकुर, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, देवव्रत त्यागी, श्रीमोहन तायल, संजय गर्ग, रोहताश पाल, विजय सैनी, कार्तिक काकरान, पवन अरोरा, अजय सागर, राजू अहलावत, मोहम्मद सलीम, सुंदर पाल, विजय प्रजापति, साधना सिंघल, कविता सैनी, सुधीर खटीक, सचिन सिंघल, विशाल गर्ग, जगदीश पंचाल, बोबी सिंह, रविकांत प्रधान, हरेंद्र शर्मा, सचिन त्यागी, पिंटू त्यागी, प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, नंदकिशोर पाल, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, दिनेश पुंडीर और श्याम रहेजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Discussion about this post