जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में बुजुर्ग के साथ कार में अश्लील हरकतें कर उसे वायरल करने वाले कपल के अब दनादन वीडियो सामने आ रहे हैं। ताजा वीडियो कपल का होटल के रूम सर्विस ब्वॉय से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने उसे अपना शिकार बनाया है। वीडियो अलवर के किसी होटल का बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। नए वीडियो में लड़की और रूम सर्विस बॉय दोनों का चेहरा ब्लर कर दिया गया है। वीडियो में सामने आया है कि सबसे पहले लड़की का साथी रूम सर्विस ब्वॉय को कमरा क्लियर करने के लिए कहता है। इसके बाद फ्रेम में ब्लर चेहरे के साथ लड़की नजर आती है।
वीडियो में लड़की रूम सर्विस बॉय को कहती है कि वह उसकी कुछ तस्वीरें खीचें, क्योंकि इसे यह तस्वीरें किसी को भेजनी है। युवती की ओर से दबाब बनाए जाने के बाद रूम सर्विस बॉय फोटो क्लिक करने लगता है। बिना यह जानें कि वह उनके जाल में पूरी तरह से फंस चुका है। पीछे बैठा लड़की का साथी लगातार वीडियो बना रहा है।
ने पांच लोकेशंस पर अपने वीडियो बनाने थे। इससे पहले इस कपल का राजस्थान के किसी टूरिस्ट स्पॉट पर एक सिक्योरिटी गार्ड को शिकार बनाने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि संभवत यह वीडियो जैसलमेर कुलधरा का है। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड उनके झांसे में नहीं आया और उनकी कोशिश नाकाम हो गई।











Discussion about this post