मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मोदीनगर निवासी दूसरी जाति के युवक पर शादी का झांसा देकर अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता अपनी तीन बेटियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि उसके बेटी होने पर उसका पति परेशान करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से मोदीनगर निवासी दूसरे समाज के युवक के साथ हो गई।
आरोप है कि युवक ने चार मई को शादी की बात करने के लिए उसे बुलाकर अपने अन्य दोस्त के साथ स्कूटी पर बैठाकर किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि भावनपुर थाना पुलिस ने उसकी नहीं सुनी।











Discussion about this post