मुजफ्फरनगर। साइबर जालसाजों ने लोगों को ऑनलाइन व्यापार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर बैंक खाते से 6.96 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर निवासी मनीष की बेटी लखनऊ से बीडीएस की पढाई कर रही है। उसके मोबाइल पर एक लिंक आया जिसके बाद उसने चेट शुरु कर दी। बेटी को आनलाइन व्यापार में मोटा मुनाफा होने का लालच दिया गया। बेटी ने अपने खाते से 1.70 लाख रुपये चेट करने वाले व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
उसे बताया कि पैसा व्यापार में लगा दिया गया था, लेकिन कोई मुनाफा नहीं दिया गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने पैसे नहीं लौटाए। घर पर आकर उसने मां को मामले की जानकारी दी। उसके बाद चेट करने वाले आरोपी ने रुपये वापस देने का वादा कर तीन चेक के माध्यम से उसके बैंक खाते से लाखों रुपए फिर से निकाल लिए। पीडित ने बताया कि बैंक खाते से 6.96 लाख रुपए धोखाधडी कर निकाले गए है।










Discussion about this post