मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुखद घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार, युवती की शादी एक माह पूर्व गैर जनपद में हुई थी। लेकिन उसका प्रेम संबंध किसी अन्य युवक से पहले से चल रहा था। रविवार को जब युवती घर पर अकेली थी और परिजन खेतों में गए हुए थे, उसी समय उसने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
युवती की हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों ने उसे भोपा के अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे घर ले जाया गया, लेकिन तबीयत और खराब होने पर दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भोपा थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।










Discussion about this post