मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी निवासी 25 वर्षीय मुजीबुर्रहमान का शव सोमवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवक की सऊदी अरब के अबा शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शव को गांव तक लाने में 25 दिन लग गए।
मुजीबुर्रहमान, किसान मुस्तकीम का पुत्र था और पिछले छह वर्षों से सऊदी अरब के आबा शहर में नौकरी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब वह साइकिल से बाजार में खरीदारी करने जा रहा था। सड़क पार करते वक्त एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को भारत लाने की प्रक्रिया में समय लगने के कारण सोमवार दोपहर शव गांव पहुंचा, जहां भारी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।










Discussion about this post