मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने ट्रक के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि युवक सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक ट्रक आया और वह जानबूझकर इसके पिछले पहिए के नीचे लेट गया। ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची खतौली थाना पुलिस ने घायल युवक को तुरंत सीएचसी खतौली में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पहचान स्थापित करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि युवक ने स्वयं ट्रक के नीचे लेटकर आत्महत्या की। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post