मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के मंदवाड़ा रोड पर बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष इसरार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए लगाए गए स्मार्ट मीटरों को जबरन उतरवा दिया।
भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली के बिल अचानक बढ़ जाते हैं, जिससे किसानों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक इस मामले में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक नए मीटरों को लगाने का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया और लगाए गए स्मार्ट मीटर हटवाकर पुराने मीटर वापस लगवा दिए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।










Discussion about this post