मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों के पिता ने मेडिकल स्टोर संचालक की 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। आरोपी की पहचान राज चौधरी उर्फ राजीव कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बड़ौत रोड का रहने वाला है। खास बात यह है कि घटना वाले दिन राज का पूरा परिवार भी अपना सामान समेटकर घर में ताला लगाकर कहीं चला गया था।
पीड़िता के पिता ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी 26 जून से लापता है और राज चौधरी उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों ने राज और बेटी की कई जगह तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई है।
घटना के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपित राज चौधरी के साथ-साथ लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है।










Discussion about this post