शामली। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र में एक महिला को फोन पर अश्लील मैसेज भेजने, मारपीट करने और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली रामसेवक गौतम के निर्देश पर चलाए जा रहे महिला अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई।
22 मई को पीड़िता ने थाना आदर्शमंडी पर लिखित तहरीर दी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि ग्राम सिलावर निवासी सुनील तरार उर्फ गुल्लू ने उसे फोन पर अश्लील संदेश भेजे, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
शनिवार को थाना आदर्शमंडी पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में सुनील तरार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में निरीक्षक राजकुमार सिंह, कांस्टेबल लोकेन्द्र और महिला कांस्टेबल सोनिया शामिल रहे। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना दी और कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्यवाही आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगी।











Discussion about this post