मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक कक्षा 8 के छात्र के साथ गांव के ही एक दुकानदार ने दुकान में बंद कर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित छात्र की मां ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा स्कूल से दोपहर में छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में वह दुकान के पास रुका, जहां आरोपी दुकानदार ने आसपास भीड़ न होने का फायदा उठाकर उसे दुकान के अंदर खींच लिया। इसके बाद शटर बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मां ने कहा, “मेरे बच्चे के साथ गलत काम किया गया है। मैं अपने बच्चे के लिए इंसाफ चाहती हूं।” उन्होंने पुलिस से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।











Discussion about this post