मुज़फ्फरनगर। यूपी लखनऊ में विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सपा विधायक पंकज मलिक ने पुलिस प्रशासन और अपराध के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भरी विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को विस्तारपूर्वक गिनाया और कहा कि राज्य में पुलिस प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने खासतौर पर फोरेंसिक विभाग की खामियों को उजागर किया, जो अपराधियों पर कार्रवाई में बड़ी बाधा बन रही है।
विधायक पंकज मलिक ने कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन लगातार बढ़ते अपराधों से आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या वह गंभीरता से पुलिस प्रशासन में सुधार लाएगी। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था की भी आलोचना की, यह कहते हुए कि फिलहाल जो सुरक्षा इंतजाम हैं, वे पर्याप्त नहीं हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा मानसून सत्र के दौरान विधान भवन के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन निगरानी और एटीएस कमांडो की तैनाती शामिल है। इसके बावजूद पंकज मलिक ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस सत्र में पुलिस प्रशासन और अपराध के मुद्दे पर चर्चा तेज रहने की संभावना है। विपक्ष की ओर से लगातार सरकार को घेरने के प्रयास जारी हैं।










Discussion about this post