मुज़फ्फरनगर। भोपा रोड पर रोटरी क्लब द्वारा आयोजित 60वीं कुटुंब रसोई का उद्घाटन सहारनपुर मंडल के डीआईजी अभिषेक सिंह और सुखदेव आश्रम शुक्रताल के स्वामी ओमानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह कार्यक्रम रोटरी कुटुंब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक सिंघल की अध्यक्षता में हुआ।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मयंक सिंघल ने बताया कि इस रसोई में केवल ₹5 में भरपेट भोजन दिया जा रहा है। अब तक 1200 से 1500 लोग इस रसोई में भोजन कर चुके हैं और यह सेवा दोपहर तक जारी रहेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक सिंघल ने अपने नेतृत्व बनने पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के डीआईजी अभिषेक सिंह, सुखदेव आश्रम शुक्रताल के महाराज स्वामी ओमानंद जी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, रोटरी गवर्नर पायल गौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










Discussion about this post