मुजफ्फरनगर। दिल्ली से हरिद्वार जाते समय हाईवे पर मीडिया से रूबरू हुए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद सरस्वती महाराज ने वर्तमान राजनीतिक हालातों और सनातन धर्म पर हो रही बयानबाजी को लेकर तीखा रुख अपनाया।
विपक्ष पर हमला: “राम के नाम से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”-
स्वामी जी ने विपक्षी नेताओं की भाषा शैली को भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताया। उन्होंने ‘राम’ नाम के साथ उर्दू शब्दों के मेल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, “राम इस सृष्टि का आधार हैं, उनके नाम के साथ ऐसा भाषाई खिलवाड़ सनातन स्वीकार नहीं करेगा।” उन्होंने सपा और कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का सीधा आरोप लगाया।
इस अवसर पर महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज और साध्वी विष्णु प्रिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










Discussion about this post