मुज़फ़्फ़रनगर : मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ा निवासी परिवार के लोग जम्मू कश्मीर के राजौरी में डेंटिंग पेंटिंग का काम करने गए थे। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में ताऊ और भतीजी की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में जिले के खाईखेड़ा गांव के रहने वाले साहिब और उसकी डेढ़ साल की भतीजी की मौत हो गई। दोनों चारपाई पर सोए हुए थे, हमला सुबह करीब पांच बजे हुआ। राजौरी से दोनों के शव रविवार को गांव पहुंचेंगे, जहां उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से राजौरी में यह गोलाबारी की गई, जिसमें मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा का परिवार भी चपेट में आ गया। गांव के शाहिद के बेटे साहिब, तौहीद, वाजिद और आसिफ पिछले करीब 15 साल से राजौरी में रहकर डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते हैं।











Discussion about this post