मुजफ्फरनगर। उज्बेकिस्तान में आयोजित सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। टीम का नेतृत्व मुजफ्फरनगर के बुदिना कला गांव के विनीत चौधरी ने किया। 29 मई से 4 जून 2025 तक चली इस प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान समेत कई एशियाई देशों ने हिस्सा लिया था।
टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मेजबान उज्बेकिस्तान से भारत को हार का सामना करना पड़ा।
विनीत चौधरी 2016 से भारतीय वॉलीबॉल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कप्तान की जिम्मेदारी निभाई। उनकी कप्तानी में टीम ने बेहतरीन समन्वय और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
5 जून को विनीत के मुजफ्फरनगर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। गांव बुडीना कला और शहर के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। समर्थकों ने मालाएं पहनाकर और फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।










Discussion about this post