बागपत। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव SIR से डरते हैं। इसीलिए वह लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी को SIR से डरने की ज़रूरत नहीं है और अपने वोट सुरक्षित करने के लिए सहयोग करना चाहिए।
वह छपरौली में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का उद्घाटन करने आए थे। अखिलेश यादव के SIR के ज़रिए लोगों को उनके घरों और दुकानों से निकालने के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके अंदर डर है। वह खुद तो डरे हुए हैं ही, दूसरों को भी डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें SIR से डरने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि SIR प्रोसेस को पूरा करके डेमोक्रेसी को मज़बूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। सभी को SIR फ़ॉर्म भरकर अपना वोट सुरक्षित करना चाहिए और सभी को SIR पर नज़र रखनी चाहिए ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। SIR फ़ॉर्म भरने से डेमोक्रेसी को मज़बूत करने का अधिकार मिलेगा।
पश्चिम उत्तर प्रदेश का पहला सिंथेटिक ट्रैक श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बनाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने इसका उद्घाटन किया। जयंत ने कहा कि अब युवाओं को पुलिस और सेना में भर्ती होने के लिए सड़कों पर नहीं दौड़ना पड़ेगा, क्योंकि अब उनके पास रनिंग ट्रैक है।
कॉलेज में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का उद्घाटन करने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने दौड़कर देखा और उनके साथ सभी नेता दौड़ लगाने लगे। उन्होंने बताया कि पांच लेन के दो सौ मीटर के ट्रैक का निर्माण 82 लाख रुपये से कराया गया है। ट्रैक पर रोजाना 300 युवा अभ्यास करेंगे और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। नियमित अभ्यास से ही उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार होते हैं।
इस दौरान छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, डॉ. अनिल आर्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, प्रबंधक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि आगामी तीन वर्षों पर खेलों पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को खेल में मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, बैंडमिंटन कोर्ट आदि का निर्माण कराया जाएगा।











Discussion about this post