मोतिहारी। मंगलवार को मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना कोटवा-दीपऊ मोड़ के पास NH-27 पर हुई, जहाँ अनियंत्रित ट्रक ने एक साथ पांच बाइक और एक ई-रिक्शा को रौंद दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
जांच के आदेश-
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।
अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक ने पाँच बाइक और एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन द्वारा अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया था। ट्रक ने पहले सड़क पार कर रही पांच बाइकों को रौंदा, इसके बाद एक ई-रिक्शा को भी ठोकर मार दी।











Discussion about this post