मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी गुफा मंदिर के पास भूस्खलन में जान गंवाने वाले कार्तिकेय उर्फ कार्तिक का तिरपड़ी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लापता आकांक्षा की मौत की पुष्टि हो गई है। अब तक जिले के सात श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इंजीनियर पिंटू कश्यप के बेटे कार्तिकेय का पार्थिव शरीर लेकर परिजन शुक्रवार सुबह दिल्ली से जम्मू होते हुए पैतृक गांव अलीपुर खुर्द (तिरपड़ी) पहुंचे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पिता पिंटू कश्यप, मां संगीता, बहन उमंग कश्यप और चचेरी बहन वैष्णवी भी घायल हो गईं। चाचा बाबूराम प्रधान गमगीन थे। सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।
केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, लेखपाल राहुल शर्मा परिजनों से मिले। रामपुरी में पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन चौहान, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना और मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों के सदस्यों की आंखों से आंसू बहते रहे। कैबिनेट मंत्री व डीएम ने जम्मू के प्रशासन से बातचीत की। सभी ने पीडित़ परिवारों को मदद कराने का आश्वासन दिया।
कटड़ा के पास भूस्खलन के बाद लापता चल रही रविंद्र की बेटी आकांक्षा का शव भी बरामद हो गया। जबकि हादसे में मां ममतेश की पहले ही मौत हो चुकी है। रामपुरी स्थित रविंद्र के घर गम का माहौल बना रहा। अब तक जिले के सात श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजन इंद्रपाल, रविंद्र, आदेश, सुमित, मनोज, ठेकेदार आदि कटड़ा के लिए रवाना हो गए थे। सभी शुक्रवार सुबह पठानकोट तक पहुंच गए। शव लाने के लिए जम्मू प्रशासन से तीन एंबुलेंस दी है। शाम के समय सभी छह शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन घर लेकर आने के लिए रवाना हुए है।
आकांक्षा की मौत पर बिगड़ी बहन की हालत मृतक आकांक्षा की बहन राधा की हालत बिगड़ गई। हादसे में वह पहले मां ममतेश को खो चुकी है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उसे डॉक्टर के यहां उपचार दिलाया गया है। उसकी दूसरी बहन सीमा का भी हाल बुरा है। मृतक दो भाइयों का बाबा देशराज का कहना था कि दोनों पोते पूरे परिवार को बेहद प्यारे थे। उनकी मौत से परिवार बिखर सा गया है।
पूर्व सांसद ने की आर्थिक मदद की घोषणा
पूर्व सांसद कादिर राना भी रामपुरी पहुंचे। उन्होंने मृतक दो भाइयों दीपेश व अनंत के परिवार की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने 50 हजार रुपये व एक टन सरिया देने की घोषणा की है।
इनसेट
भूस्खलन में अब तक इनकी मौत
– रामवीरी, उसकी बेटी अंजलि
– सगे भाई दीपेश और अनंत
– ममतेश और उसकी बेटी आकांक्षा
– कार्तिकेय
इनसेट
सांत्वना देने वालों का तांता, नहीं थम रहे आंसू










Discussion about this post