मुजफ्फरनगर। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 24 से 27 अगस्त 2025 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1500-2000 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर से जुड़े खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।
• 8-9 साल (-20 किलो) भार वर्ग में काव्य वत्स ने कांस्य पदक जीता।
• 8-9 साल (-25 किलो) भार वर्ग में सुखप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।
• यूथ कैटेगरी (काता इवेंट) में रुद्रांश मालिक ने स्वर्ण और सिद्धांत सिंह ने रजत पदक अर्जित किया।
• कैडेट गर्ल्स भार वर्ग में अक्षरा ने स्वर्ण पदक जीता।
• सीनियर मेल काता में आदित्य धनराज कौशिक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी योगेश कालरा, प्रेसिडेंट बैकुंठ सिंह, उत्तर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी शिहान अमित गुप्ता और मुजफ्फरनगर जनरल सेक्रेटरी राजेश कौशिक ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










Discussion about this post