मुज़फ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपदवासियों से अपील की है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों (Voter Lists) के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का कार्य ज़िले की सभी विधानसभाओं में तेज़ी से चल रहा है। इस कार्य की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित की गई है।
बिना देरी किए BLO के पास जमा करें प्रपत्र-
डीएम ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जमा नहीं कराया है, वे बिना देरी किए अपना प्रपत्र भरकर अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) के पास जमा कर दें। जिन मतदाताओं तक यह प्रपत्र किसी कारणवश नहीं पहुंच पाया है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर तुरंत फॉर्म प्राप्त करें और शीघ्र भरकर उपलब्ध कराएं।
सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित-
जिलाधिकारी ने बताया कि गणना प्रपत्र भरने में किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा से बचने के लिए नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, विकासखंडों तथा तहसीलों में सहायता हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। मतदाता इन हेल्प डेस्क पर जाकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली का यह पुनरीक्षण प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूट न सके और मतदाता सूची त्रुटिरहित, स्वच्छ, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से तैयार हो सके।










Discussion about this post