मुंबई। मुंबई और महाराष्ट्र में गणपति महोत्सव को लेकर एक खास खबर सामने आई है। इस बार त्योहारों की रौनक बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की पहल पर मुंबई से कोंकण तक एक विशेष ट्रेन ‘मोदी एक्सप्रेस’ चलाई गई है। यह ट्रेन खास तौर पर गणपति उत्सव के दौरान भक्तों और परिवारों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए शुरू की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले वे टिकट के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची में फंस जाते थे या टिकट मिलना मुश्किल होता था। लेकिन अब, Modi Express ने इस समस्या पर कदम रखा है। एक यात्री ने खुशी जाहिर करते हुए बताया, “हम मोदी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हैं। पहले टिकट के लिए वेटिंग लिस्ट में रहते थे और टिकट नहीं मिल पाता था। लेकिन इस बार, हमें केवल दो दिन में टिकट मिल गया। इससे सफर बहुत आसान हो गया है।
यह विशेष ट्रेन न केवल सफर को आरामदायक बनाएगी बल्कि त्योहार के मौसम में भीड़-भाड़ और ट्रैफिक की मुश्किलों को कम करेगी। इसके साथ ही, खास बस और लोकल ट्रैनों के साथ यह यात्रा भक्तों के लिए आसान और सुरक्षित साबित होगी।











Discussion about this post