मुज़फ़्फ़रनगर : पुरकाजी स्थित बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। विद्युत आपूर्ति में पिछले 30 घंटों से कोई कटौती न होने पर भाकियू नेताओं ने इसे विभागीय साजिश बताया और चेतावनी दी कि यदि कावड़ यात्रा के दौरान भी बिजली विभाग ने लापरवाही की, तो यात्रा स्थल पर ही धरना देंगे।
शाम करीब चार बजे अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह, एसडीओ मुनिराज सिंह व जेई मौके पर पहुंचे, जहां भारी भीड़ के बीच दोनों अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर जमकर हूटिंग की गई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा और चेताया कि 15 दिन के भीतर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा।
धरने पर भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे अनुशासन के साथ डटे रहे। दोपहर में भट्टी चढ़ाकर सामूहिक भोजन किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी भोजन और पेयजल में सहयोग प्रदान किया। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी सहित अन्य नेताओं ने विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों को भी उजागर किया। अधिशासी अभियंता ने सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मौके पर मौजूद प्रमुख लोग: मोनू प्रधान, आदिल फरीदी, अंकुर सिंघल, सरदार बूटा सिंह, कमल बंसल, पंकज जोशी, शाहीन फरीदी, पवन जिन्दल, धीरज गर्ग, सद्दाम फरीदी, शाहलम गौड़, आज़ाद फरीदी, मनीष लोहे वाले, संजय सिंघल, राजेश मास्टर जी, अजय गोधना वाले, हरेन्द्र जी, दीपक माहेश्वरी, अंशुल, नवीन कुमार गोयल, वंश अग्रवाल, विकसित उर्फ विक्की आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष जयबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।











Discussion about this post