मुज़फ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के निराना गांव में मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। गांव के पास बाइक और कार की आमने–सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
मृतकों की पहचान सनव्वर और अरुण के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से बाइक पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही सिखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन हादसों को जन्म देते हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हादसे के बाद मौके पर शोक और आक्रोश दोनों माहौल देखा गया। पुलिस जांच जारी… परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।










Discussion about this post