मुज़फ्फरनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत दो प्रमुख अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए उनके कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिसका सीधा असर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा।
रूपाली राव अब संभालेंगी ‘सीओ क्राइम’ का मोर्चा-
पुलिस अधीक्षक (SSP) वर्मा ने फुगाना सर्किल की जिम्मेदारी संभाल रहीं रूपाली राव को जनपद का नया सीओ क्राइम (सर्किल ऑफिसर, क्राइम) नियुक्त किया है।
नीरज कुमार को सौंपी गई फुगाना सर्किल की कमान-
अब तक सीओ क्राइम का पद संभाल रहे नीरज कुमार को सीओ फुगाना (सर्किल ऑफिसर, फुगाना) बनाकर सर्किल की कमान सौंप दी है।










Discussion about this post