मुज़फ्फरनगर। पवित्र श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों (भोलों) की सेवा हेतु नई मंडी थाना पुलिस द्वारा ग्राम बझेड़ी में भव्य कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर का उद्घाटन सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने फीता काटकर किया।
सेवा शिविर में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सेवा कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने शिव भक्तों को हलवा परोसा, जिलाधिकारी ने आलू की सब्जी वितरित की, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने श्रद्धालुओं को चावल परोसे। अधिकारियों की यह सेवा भावना शिव भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का संचार कर गई।
इस मौके पर पुलिस द्वारा शिविर में स्वास्थ्य सुविधा, ठंडे पानी, प्राथमिक उपचार, बैठने की व्यवस्था और विश्राम स्थल की भी व्यवस्था की गई थी। कांवड़ियों ने पुलिस और प्रशासन के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।










Discussion about this post