मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। भोपा रोड टीएस मान मार्केट के सामने नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश सनी घायल हो गया।
पुलिस की गोली से मेरठ के दौराला निवासी कंवरवीर का बेटा सनी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने घायल बदमाश के पास से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा उसके पास से 38 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है, जो हाल ही में हुई लूट से संबंधित बताई जा रही है। पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।










Discussion about this post