मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव में सर्पदंश से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीती रात की है जब दोनों बच्चे घर में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।
परिजनों के अनुसार, देर रात बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की। पहले इसे सामान्य समझकर अनदेखा किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शामली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में डॉक्टरों ने सर्पदंश की पुष्टि की और इलाज शुरू किया, मगर दोनों को बचाया नहीं जा सका।
एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।










Discussion about this post