नई दिल्ली : आतिशी ने राष्ट्रपति से तुरंत मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को विधानसभा में प्रवेश न देने पर राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है।
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। आतिशी ने तुरंत राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को विधानसभा में प्रवेश न देने पर राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है।
आतिशी विधायक दल के साथ राष्ट्रपति से मिलने जाएंगी। दूसरी ओर, आतिशी ने आप विधायकों के साथ सदन में विपक्षी सदस्यों के निलंबन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, ‘विधानसभा परिसर के बाहर रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। दिल्ली सरकार के कार्यालयों से बाबा साहब अंबेडकर और अमर शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटाना शहीदों और दलित पिछड़े वर्गों का अपमान है।’
सदन में विपक्षी विधायकों के निलंबन को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उन्हें और उनकी पार्टी के विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, ‘पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हम (आप विधायक) विधानसभा से निलंबित हैं, इसलिए हमें विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। आज तक देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। किसी भी विधानसभा में निर्वाचित विधायक को कभी नहीं रोका जाता।
संसद में भी निलंबित होने के बाद भी गांधी प्रतिमा के नीचे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आखिर हमें कैसे रोका जा सकता है? हमने स्पीकर से बात करने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हो रहा।’











Discussion about this post