शामली। नगर पालिका कार्यालय में विकास कार्यों को लेकर बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पास किए गए। शहर में लड़कियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी और बुजुर्गों के लिए ओपन जिम खोलने का निर्णय लिया गया। शहर को स्वच्छ शामली का खिताब दिलाने के लिए सफाई और सौंदर्य व्यवस्था दुरुस्त कराने पर विचार विमर्श किया गया।
शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल की अध्यक्षता में नगर पालिका सभासदों के साथ बैठक हुई। बैठक में शहर की लड़कियों के लिए डिजिटल लाईब्रेरी बनाने का प्रस्ताव बोर्ड द्वारा पास किया गया। इसमें लड़कियों के लिए 25 से 100 सीटें बनवाई जाएगी। सभासदों को निर्देश दिए गए कि जिन वार्डों में जगह उपलब्ध हैं उन्हें चिन्हित कर अवगत कराएं। जिससे जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जा सके। बुजुर्गों के लिए चार से पांच नए ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव पास किया गया।
शहर के सभी बारात घरों का निरीक्षण करते हुए मरम्मत कार्य व सुंदरीकरण किया जाएगा। शहर को स्वच्छ शामली का खिताब दिलाने के लिए सफाई और सुंदरीकरण में सुधार किया जाएगा। जिन वार्डों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है उन्हें शीघ्रता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिन वार्डों में गैस पाइपलाइन के कारण सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है। कंपनी से वार्ता कर जल्द गैस पाइपलाइन डलवाकर सड़क निर्माण कराने पर वार्ता की गई। ईओ विनोद कुमार सोलंकी ने सभी वार्ड सभासदों से सफाई वार्डों में सफाई में सहयोग करने का आग्रह किया। इस दौरान सभासद रोबिन गर्ग, अरविंद, आशीष गुप्ता, विनोद तोमर, संदीप, अनिल कुमार, संजय उपाध्याय, मनोज कुमार, श्रीकांत, बोबी आदि मौजूद रहे।











Discussion about this post