शामली। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित पंचायती राज विभाग के नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी ने जनपद शामली में अपने निरीक्षण दौरे के दूसरे दिन विकास खण्ड थानाभवन की ग्राम पंचायत जलालपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गंदेवड़ा (कंपोजिट) में पहुंचकर ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से विकास कार्यों की हकीकत जानी तथा समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों को कड़े निर्देश दिये।
ग्रामवासियों द्वारा पेयजल कनेक्शन और आपूर्ति की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी जल कनेक्शन नहीं हुए हैं, वहां एक सप्ताह के भीतर कनेक्शन जोड़ना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की स्थलीय जांच कराई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान, शौचालय जैसे मुद्दों पर निर्देश
ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, आवास, शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं से जुड़ी समस्याएं बताईं। नोडल अधिकारी ने प्रत्येक विभागीय अधिकारी को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को गांव में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम जलालपुर में 150KL/12M उच्च जलाशय और औरंगाबाद उर्फ गन्देवड़ा में 200KL/12M जलाशय का निरीक्षण किया। इस दौरान पंप हाउस, सोलर सैट आदि की भी जांच की गई। ग्राम गन्देवड़ा में उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
233.45 करोड़ की लागत से बन रहे PAC भवन का निरीक्षण
नोडल अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने शामली में निर्माणाधीन PAC के आवासीय एवं अनावासीय भवन का निरीक्षण किया। इस परियोजना की लागत ₹233.45 करोड़ है।
निर्माण की शुरुआत 16 अगस्त 2024 को हुई थी और इसे 15 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टाइप-4 व टाइप-5 यूनिट्स का अवलोकन कर क्वालिटी और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।
निरीक्षण भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, PD DRDA प्रेमचंद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. हरेंद्र, DPRO संदीप अग्रवाल, और अधिशासी अभियंता जल निगम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।











Discussion about this post