नई दिल्ली। WhatsApp एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है. इस ऐप को टक्कर देने के लिए एक नया ऐप आ गया है, जिसका नाम BitChat है.
Twitter को-फाउंडर ने बनाया
Twitter Co-Founder Jack Dorsey ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके बताया है कि Bitchat अब App Store पर आ गया है.
iPhone यूजर्स के लिए आया
Apple के ऐप स्टोर पर यह ऐप मौजूद है. यहां ऐप के बारे में डिटेल्स भी शेयर की गई हैं. इसमें प्राइवेसी का पुख्ता इंतजाम किया है.
ऐप स्टोर पर बताए गए फीचर्स
ऐप स्टोर पर लिस्टेड स्क्रीनशॉट्स में Bitchat के फीचर्स के बारे में बताया है. इसे ऐप ऑफलाइन कम्युनिकेशन्स का ऐप बताया गया है. यह ऐप बिना इंटरनेट के काम करेगा.
ब्लूटूथ पर करता है काम
ऐप स्टोर पर लिस्टेड स्क्रीनशॉट्स में बताया गया है कि Bitchat कम्युनिकेशन के लिए Bluetooth Low Energy का यूज करता है.
मिलेगी एंड टू एंड एनक्रिप्शन
ऐप स्टोर पर लिस्टेड डिटेल्स में बताया है कि इसमें यूजर्स को एंड टू एंड एनक्रिप्शन की सुविधा मिलती है. इससे आपके मैसेज को कोई हैक नहीं कर सकता है.
मिलेगा मेंशन का ऑफर
Bitchat के अंदर यूजर्स को @Mention का ऑप्शन मिलेगा. साथ ही इसमें फेवरेट का ऑप्शन मिलेगा.
मिलेगी मजबूत प्राइवेसी
Bitchat के अंदर यूजर्स को पुख्ता प्राइवेसी मिलेगी. ऐप का दावा है कि यह नो ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी. इसमें किसी सर्वर का यूज नहीं किया है.
आसान है डेटा क्लियर करना
BitChat के अंदर यूजर्स को Panic Mode मिलता है. इस फीचर के तहत लोगो पर तीन बार क्लिक करने के बाद सारा डेटा इंस्टैंट क्लियर हो जाता है.











Discussion about this post