नई दिल्ली : डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, डीजी एयर ऑपरेशंस एके भारती और डीजी नेवी ऑपरेशंस वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और पाकिस्तान पर पलटवार की जानकारी दी.
ऑपरेशन सिंदूर कितना कामयाब रहा? भारत ने पाकिस्तान को कैसे जवाब दिया? इस सभी सवालों के जवाब डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन दे रहे हैं. डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जरनल राजीव घई, डीजी एयर ऑपरेशंंस एके भारती, डीजी नेवी ऑपरेशंंस वाइस एडमिरल एएन प्रमोद पाकिस्तान पर हुए पलटवार के बारे में एक एक डिटेल दे रहे हैं… आइए जानते हैं लाइव अपडेट…
बहावलपुर में तीन मिसाइल दाग कर हमने आतंकियों का ठिकाना तबाह कर दिया. 7 मई को ड्रोन दागे गए. हमने आतंकियों को हिट किया लेकिन पाकिस्तान ने हमारे आम लोगों निशाना बनाया. हमने लाहौर का रडार और गुजरावाला का एवॉक्स सिस्टम ध्वस्त कर दिया.
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, कई आतंकी ठिकानों की पहचान हमने की थी. पर कई आतंकी ठिकाने डर की वजह से खाली हो गए थे. काफी सोच-समझकर टारगेट तय किए गए.











Discussion about this post