मुज़फ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा संभल सीओ अनुज पहलवान पर की गई टिप्पणी के विरोध में मुजफ्फरनगर के पहलवानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। संयुक्त खेल समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।
सयुंक्त खेल समिति के उपाध्यक्ष युधिष्ठिर पहलवान ने कहा कि एक खिलाड़ी बनाने के लिए कई-कई पीढ़ियों का बलिदान होता है। नेता तो हेलीकॉप्टर से भी आ जाते हैं और पैसे देकर टिकट ले लेते हैं। लेकिन जो खिलाड़ी होते हैं वह पहले जिला स्तर पर जीतते हैं फिर स्टेट स्तर पर खेलते फिर नेशनल खेलते हैं। और फिर वर्ल्ड में जाकर भारत का परचम लहराते हैं।
उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी तैयार करना बहुत बड़ी बात है। संजय सिंह द्वारा दिए गए बयान से खिलाड़ियों में रोष है। और हम चाहते हैं कि उनके खिलाफ कार्यवाही हो या वह सार्वजनिक रूप से आकर सभी खिलाड़ियों से माफी मांगे।











Discussion about this post