जानसठ। गुरुवार सुबह खतौली मार्ग पर गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क में पड़े गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा करीब पांच बजे कॉल स्टोर के पास हुआ।
हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक सुरक्षित बच गया। राहगीर भी किसी बड़ी चोट या नुकसान से बाल-बाल बचे।
ट्रॉली पलटने से सड़क पर गन्ना बिखर गया, जिससे खतौली मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों जावेद, सलीम, फुरकान और आबिद की मदद से चालक ने सड़क से गन्ना हटवाया। इसके बाद ही जाम खुल सका और मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ।










Discussion about this post