Wednesday, April 15, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन: पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के बाद सड़कों पर उतरीं गुस्साई महिलाएं, कहा- देश की हर मां-बहन के सम्मान को ठेस पहुंची

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में पार्टी के सभी 14 सांगठनिक जिलों में आज पार्टी ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक आम जनता की भागीदारी रही।

admin by admin
September 4, 2025
in नई दिल्ली
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन: पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के बाद सड़कों पर उतरीं गुस्साई महिलाएं, कहा- देश की हर मां-बहन के सम्मान को ठेस पहुंची
0
SHARES
70
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के प्रति कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ने बिहार से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन किया। बिहार में जहां दोपहर तक दुकानें बंद रख दुकानदारों ने अपना विरोध जताया, वहीं दिल्ली में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर पार्टी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इन विरोध प्रदर्शनों की पूरी कमान पार्टी के महिला मोर्चा ने संभाला, जबकि पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भी इसमें पूरी भागीदारी की।

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में पार्टी के सभी 14 सांगठनिक जिलों में आज पार्टी ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक आम जनता की भागीदारी रही। लोगों ने इस बात पर बहुत आक्रोश जाहिर किया कि सार्वजनिक जीवन में देश के ऊंचे पद पर बैठे लोगों के प्रति भी अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं।

पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी है। लेकिन विरोध की कमान आज पूरी तरह से महिला कार्यकर्ताओं के हाथों में रही। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह देश की हर एक मां-बहन के सम्मान का मामला है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की ओछी मानसिकता बार-बार सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामान्य महिलाओं का अपमान करते-करते अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के प्रति भी अभद्र टिप्पणी करने लगी है, इससे समझ आता है कि कांग्रेस लगातार नैतिक पतन की ओर जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला गलती से नहीं, बल्कि पूरी सोची-समझी साजिश के अंतर्गत किया गया।

दिल्ली भाजपा की प्रदेश मंत्री सारिका जैन ने कहा कि यह सामान्य अपराध का मामला नहीं है। इससे यह संकेत जाता है कि यदि कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री तक की मां का सम्मान करने के लिए तैयार नहीं है, वह उनका अपमान कर रही है तो वह देश की आम महिलाओं का वह क्या ख्याल रखेगी। उन्होंने कहा कि यह देश माताओं की पूजा करने वाला और उनके सम्मान के लिए जीने-मरने वालों का देश है। यहां किसी महिला का अपमान किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पूर्व में कांग्रेस पार्टी में रह चुकीं राधिका खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे जनसेवक की मां के प्रति अभद्र टिप्पणी करके कांग्रेस पार्टी ने यह दिखा दिया है कि उसकी नजर में महिलाओं की कीमत क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए वे पार्टी के महत्त्वपूर्ण पद पर थीं, लेकिन उनके साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया गया। उस समय उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से की थी, लेकिन उन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

राधिका खेड़ा ने कहा कि, यह बताता है कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान कितना बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी बुरी स्थिति के बाद भी अपनी गलती समझने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन यह देश अब कांग्रेस की गलतियों को नजरअंदाज नहीं करेगा और पीएम की मां के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ उसको कड़ी सजा देगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस देश में माता सीता और सावित्री को केवल महिलाएं ही नहीं, पूरा देश आदर्श के रूप में देखता है। नवरात्रों में महिला शक्ति की ही पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी इस संस्कृति का सम्मान नहीं करते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए भी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की माताएं-बहनें इस अभद्र टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं करेंगी और कांग्रेस को इसके किए की सजा देंगी।

भाजपा ने खजूरी खास चौक पर राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला दहन कर भी पीएम और उनकी मां के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आक्रोश जताया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस को यह टिप्पणी बहुत भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं के द्वारा पीएम और उनके परिवार के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसके बाद कांग्रेस का लगातार पतन होता गया। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस नहीं सुधरी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस की इस टिप्पणी का उचित जवाब देगी।

ShareTweetSend
Previous Post

ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज: अखिलेश यादव का तंज, कहा-भाजपा किसी की सगी नहीं

Next Post

मायावती ने देश में भारी बारिश और बाढ़ पर जताई चिंता, केंद्र और राज्य सरकारों से की हर संभव सहायता की अपील

Next Post
मायावती ने देश में भारी बारिश और बाढ़ पर जताई चिंता, केंद्र और राज्य सरकारों से की हर संभव सहायता की अपील

मायावती ने देश में भारी बारिश और बाढ़ पर जताई चिंता, केंद्र और राज्य सरकारों से की हर संभव सहायता की अपील

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

‘औरंगजेब से ज्यादा क्रूर परशुराम’, कांग्रेस नेत्री की पोस्ट पर भूचाल, अब हाथ जोड़कर मांग रही माफी

‘औरंगजेब से ज्यादा क्रूर परशुराम’, कांग्रेस नेत्री की पोस्ट पर भूचाल, अब हाथ जोड़कर मांग रही माफी

1 year ago
पड़ोसी की घिनौनी करतूत: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, यहीं नहीं रुका दरिंदा; फिर जो किया…जीते जी मर गई वो

पहले हत्या की, फिर शव के साथ किया दुष्कर्म, नाबालिग हत्याकांड में रूह कंपा देने वाला खुलासा, जाने

1 year ago
यूपी: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश… यूपी के इन 37 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

यूपी: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश… यूपी के इन 37 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

10 months ago
मुजफ्फरनगर में महिला से अभद्रता को लेकर भाकियू ने बिजलीघर पर किया जमकर हंगामा, देर रात तक जारी रहा प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में महिला से अभद्रता को लेकर भाकियू ने बिजलीघर पर किया जमकर हंगामा, देर रात तक जारी रहा प्रदर्शन

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In