बिजनौर। किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौघरी राकेश टिकैत ने गन्ने का भाव 26 नव्मबर से पहले घोषित करने को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को बडी चेतावनी दी है। साथ ही उन्होने लखनऊ तक ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी ऐलान किया है, हालांकि उन्होने कहा कि मार्च में हर जिले से सिर्फ चुनिंदा ट्रैक्टर ही शामिल होंगे। नीचे क्लिक कर देखें वीडियो
गन्ने के भाव को लेकर राकेश टिकैत की योगी सरकार को चेतावनी, लखनऊ तक ट्रैक्टर मार्च का ऐलान, देखें वीडियो @RakeshTikaitBKU @OfficialBKU #rakeshtikait #bijnor pic.twitter.com/jdo3oawNM1
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) October 30, 2022
भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज गांव इस्माइलपुर में किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा देश पॉलिटिकल पार्टियों से नहीं किसान आंदोलन से बचेगा। उन्होंने किसानों को संगठित होकर अपनी जमीनों को बचाने और राष्ट्रहित में कार्य करने की सलाह दी। राकेश टिकैत में किसानों से देश को बचाने के लिए बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार पल-पल किसानों के साथ धोखेबाजी कर रही है एक ओर मुख्यमंत्री किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा करते हैं तो दूसरी ओर बिजली विभाग मीटर लगा रहा है। टिकैत ने कहा कि सरकार की दोहरी नीतियां अब किसानों पर हावी नहीं होगी। उन्होने योगी सरकार को 26 नवम्बर से पहले गन्ने का भाव घोषित करने का अल्टीमेटम भी दे डाला।
राकेश टिकैत ने 26 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद से पांच-पांच ट्रैक्टर रैली ट्रॉली के बाकी किसान रेल, वाहन आदि से लखनऊ रैली में पहुंचकर अपने अधिकारों की हुंकार भरेंगे। लखनऊ रैली में उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान,धान पराली,बिजलीऔर किसानों के साथ मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के मुद्दों पर सरकार को घेरने का दावा किया।
सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिला महासचिव नरदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार,तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए किसानों और मजदूरों की समस्याओं को सम्मेलन में उठाया गया।










Discussion about this post