मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने रुड़की रोड स्थित ऑर्किड पैलेस में अपनी नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई। बैठक में जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान, प्रदेश महासचिव संजय राठी, मोनिका चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि सदस्यता अभियान उस महान व्यक्तित्व के जन्मदिन से शुरू हुआ है जिसने भारत को संविधान दिया। उन्होंने नगर कमेटी को इस अभियान को समय पर पूर्ण करने और गति देने का निर्देश दिया। हाजी जिया उर रहमान ने जोर देकर कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी बनाना और प्रत्येक बूथ पर सदस्यता दिलाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होने पर ही पार्टी का आधार सशक्त होगा।
प्रदेश महासचिव संजय राठी ने नगर पदाधिकारियों से पूरे निष्ठा और मेहनत के साथ काम करने की अपील की, ताकि पार्टी के सच्चे और निष्ठावान सदस्य तैयार किए जा सकें। बैठक के अंत में नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और हाजी जिया उर रहमान का धन्यवाद किया और सदस्यता अभियान के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर नगर महासचिव कपिल सोम, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अवनीश वर्मा, सचिव सचिन वर्मा, मुस्तफा मसूरी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अशरफ, विनय शर्मा, इकराम सलमानी, माजिद प्रधान, रईस अंसारी, साजिद सैफी, चौधरी युधिष्ठिर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Discussion about this post